बाघिन सुल्ताना का सिंह द्वार पर केटवॉक:पर्यटकों को सफारी से वापसी आते समय नजर आई सुल्ताना

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व दूसरे दिन सफारी की पहली पारी में सिंह द्वार पर बाघिन टी-107 सुल्ताना कैटवॉक करती दिखी। जिससे यहां करीब दस मिनट तक यातायात बाधित रहा‌। इस दौरान यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहन थम रहे। बाघिन के सड़क से हटने के बाद यहां यातायात सुचारू हो सका। 15 मिनट बाधित रहा यातायात दरअसल, शुक्रवार सुबह की पारी से पर्यटक सफारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिंह द्वार पर वन विभाग गाइड और ड्राइवर की डिटेल स्कैन करने की क्यूआर कोड़ मशीन खराब हो गई थी। जिसके चलते पर्यटक वाहन यहां इंतजार कर रहे थे। तभी बाघिन‌ सुल्ताना जंगल से निकलकर सड़क पर आ गई। इस दौरान यहां बाघिन करीब दस मिनट तक चहलकदमी करती रही। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यहां इस दौरान करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। बाघिन के जंगल में जाने के बाद यहां यातायात सुचारू हो सका‌। बाघिन टी-39 की बेटी है सुल्ताना बाघिन सुल्ताना बाघिन टी-39 नूर की बेटी है। जिसकी उम्र करीब 9 साल है। पहली बार बाघिन सुल्ताना नवंबर 2020 में अमरेश्वर वन क्षेत्र दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप हुई थी। साल 2022 में बाघिन ने फिर से दो शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक मिश्रदर्रा गेट स्थित गौमुख कुंड में गिर‌ गया था। अगस्त 2023 में बाघिन ने फिर से तीन शावकों को जन्म दिया था। अब अप्रैल 2025 में फिर से बाघिन ने शावकों को जन्म दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *