किन्नौर महोत्सव 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक:दो दिन राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव भी होगा, लोक परंपराओं और कलाओं की दिखेगी झलक

30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में कई नए आयोजन होंगे। इसमें 30 और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव भी मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को संरक्षित व प्रोत्साहित करना है। इसको लेकर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में बैठक हुई। इसमें मिस किन्नौर सहित खेल व दूसरी प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा हुई। जनजातीय शिल्प और कला संस्कृति की दिखेगी झलक महोत्सव में जनजातीय शिल्प, कला और संस्कृति प्रदर्शनी, जनजातीय फिल्म प्रलेखन, साहित्य, वनों से प्राप्त उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व्यंजन और जनजातीय चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए लगेगी प्रदर्शनी सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया। बैठक में एसपी अभिषेक शेखर, एडीएम पूह रविंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. ओपी. यादव, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास, एसडीएम निचार नारायण सिंह सहित गैर-सरकारी सदस्य प्रीतम्बर दास, विक्रम सिंह, डॉ. सूर्या बोरिस, हितेश नेगी, निर्मल नेगी, कुमारी सरोज नेगी, कुलवंत नेगी और सुखदेव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *