झालावाड़ में विजयादशमी पर्व पर अग्रवाल सेवा सदन में बालाजी महाराज के समक्ष हरि नाम संकीर्तन के बाद अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समाज के अध्यक्ष पुखराज जैन ने हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों के बाद नई टीम की घोषणा की। अध्यक्ष ने बताया कि समाज के सलाहकार मंडल में प्रेमचंद शेखावटिया, ओमप्रकाश गोयल, श्याम सुंदर मित्तल, बृज गोपाल बंसल, राजेंद्र कुमार गर्ग और महेंद्र कुमार अग्रवाल को स्थान दिया गया है। वहीं डॉ. सुरेंद्र गर्ग को कार्यकारी अध्यक्ष, संदीप अग्रवाल को सचिव और पुरुषोत्तम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सह सचिव पद पर राजीव मित्तल, महेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर मनीष तोदी को दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्मल अग्रवाल, महेंद्र गोयल, नरेंद्र गोयल और यशवंत सिंघल रहेंगे। उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार बावरा, कैलाश अग्रवाल, संजय खरीददार, बादल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल और पारस चंद्र गुप्ता को मनोनीत किया गया। इसके अलावा मेडिकल कोऑर्डिनेटर टीम का गठन किया गया, जिसमें डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. मुकेश बंसल, डॉ. दीपक गुप्ता, रोहित गर्ग, ललित जिंदल और रूपेश तोदी को शामिल किया गया। लीगल सेल कोऑर्डिनेटर के रूप में विशाल गोयल, आकाश अग्रवाल और राहुल मित्तल रहेंगे। मीडिया प्रभारी का दायित्व राजेश अग्रवाल और अंकित मित्तल को सौंपा गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में तेज प्रकाश शेखावटिया, मुकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, वेद प्रकाश मामा, विनोद बंसल, कौशल गर्ग, निमेष अग्रवाल, प्रमोद बंसल, पारस गुप्ता और पीयूष अग्रवाल को शामिल किया गया। साथ ही सत्यनारायण भगवान मंदिर निर्माण समिति और मंदिर संचालन समिति का भी गठन किया गया। यह जानकारी नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गर्ग ने दी।


