नहरी किसानों का धरना हुआ समाप्त:एसडीएम के समझाने पर माने, 9 दिन से थे धरने पर

जैसलमेर के नहरी इलाकों के किसानों का 9 दिनों से जारी धरना आज समाप्त हो गया। एसडीएम द्वारा मांगों को लेकर आश्वासन देने और मूंगफली की तुलाई शुरू हो जाने के बाद किसान माने। किसानों ने बुधवार को इन्दिरा गांधी नहर के जीरो हैड पर दिए जा रहे धरने को समाप्त किया। किसान नेता सभान खान ने बताया- कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल धरने पर आए और सभी किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर जल्द ही समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही मूंगफली कि तुलाई बुधवार से ही शुरू करने की भी सहमति जताई गई। साभान खान ने बताया कि सभी किसान मान गए और धरना समाप्त किया गया। 9 दिनों से जारी था धरना गौरतलब है कि जैसलमेर जोन के किसान अपनी मांगों को लेकर मोहनगढ़ स्थित नहर के जीरो हेड पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। कड़ाके की ठंड में 9 दिनों से सैकड़ों की संख्या में किसान नहर पर धरने प बैठे थे। दरअसल किसानों की मांग थी कि- जैसलमेर में सिंचाई का पानी किसानों को नहीं मिल रहा है। ना तो पर्याप्त पानी आ रहा है और ना ही किसानों को समय पर पानी मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों को मिलने वाला नहर का पानी चोरी भी हो रहा है। इसके साथ ही एमएसपी पर मूंगफली तुलाई अभी तक शुरू नहीं की गई है। इसके साथ ही बीमा कंपनी द्वारा 2022-23 का रबी की फसल की खराबी की क्लेम राशि आधे अधूरे खातों में डालकर काफी किसानों को वंचित रख दिया गया है, जिसको जल्दी वंचित किसानों के खाते में खराबे की क्लेम राशि डाली जाए। प्रशासन के आश्वासन पर माने किसान साभान खान ने बताया- किसानों ने इन मांगों को लेकर 23 दिसंबर को पहले जिला कलेक्टर के नाम पुलिस थाना मोहनगढ़ प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद से सभी किसान 9 दिनों से धरने पर बैठे थे। हालांकि पहले भी प्रशासन से वार्ता हुई थी मगर वो बेनतीजा निकली। आज एसडीएम द्वारा मूंगफली की तुलाई शुरु करवाने और अन्य मांगों को भी जल्द पूरी करवाने के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *