एजुकेशन सिटी कोटा में देर रात तक चलता रहा 2025 न्यू ईयर का सेलिब्रेशन। लेजर लाइट डीजे की धुन पर 2024 की विदाई के साथ ही नए साल 2025 की शुरुआत हो गई है. कोटा में होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन तो वहीं कोचिंग एरिया में हॉस्टल और पीजी पर स्टूडेंट और शहर वासियों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। साथ ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजन करने वाले लोगों ने दिल्ली से डीजे मंगवाए। डांस ग्रुप, एंकर, फेस पेंटिंग के साथ लोगों ने इटालियन साउथ चाइनीस फूड का जाएगा लिया। साथ ही लोगों ने नए साल के जश्न का स्वागत किया। डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। कोटा में नए साल की शुरुआत होते ही जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नव वर्ष का स्वागत करते हुए कहा कि नव वर्ष सभी के लिए खुशियां लेकर आए। शहर में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चाक चौबंद इंतजाम किए गए.रात के 12 बजने के साथ ही नए साल का जश्न सेलिब्रेट मनाया गया. सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। शहर की सभी होटलों, रिजॉर्ट,रेस्टोरेंट, हॉस्टल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. जोरदार आतिशबाजी देखने को मिली. लोगों ने शानदार तरीके से नए साल का जश्न मनाया. नए साल के स्वागत में लोग डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। कोटा के करनी पैलेस, अलजाना रिजॉर्ट, महेश्वरी रिजॉर्ट, सिटी मॉल, सफायर गर्ल्स हॉस्टल, अरोमा प्राइम बॉयज हॉस्टल मैं न्यू ईयर सेलिब्रेशन मनाया गया।


