नियमित न होने से मनरेगा कर्मियों में रोष:डेढ़ साल से दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, आंदोलन की दी चेतावनी

झालावाड़ में मनरेगा कर्मियों ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला परिषद में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मनरेगा के अधिशासी अभियंता (XEN) इंद्रजीत निमेष को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार और ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के नाम दिया गया। कर्मियों का कहना है कि डेढ़ साल से दस्तावेज सत्यापन के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है। मनरेगा कर्मियों ने बताया कि सेवा नियम 2022 के बिंदु संख्या 20 के अनुसार उन्हें शीघ्र नियमित किया जाना चाहिए। नौ वर्ष या इससे अधिक सेवा पूर्ण कर चुके सभी कार्मिकों के दस्तावेज सरकार द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पहले सत्यापित किए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। इस देरी और सरकार की निष्क्रियता को लेकर कार्मिकों में गहरा रोष है। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर, मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी 10 तारीख को जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष रमेश नागर, जिला परिषद समन्वयक सुरेश सेन, ग्राम रोजगार सहायक ओम प्रकाश रैगर, देवी शंकर कश्यप, राजेश वर्मा, मुकेश नागर, शिफाउल हसन, डाटा एंट्री सहायक नरेंद्र जांगिड़, लेखा सहायक मीनाक्षी वर्मा और पवन पारेता सहित कई मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *