इसके साथ ही पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने पिछले दिनों हुए नाबालिग छात्रा के धर्म परिवर्तन और निकाह की धमकी वाले मामले की जानकारी दी। इस पर सीएम ने कहा- सरकार ने धर्मांतरण कानून बनाया है। इसका प्रचार-प्रसार करें ताकि किसी के साथ जबरन धर्मांतरण होता है तो वह इस कानून का सहारा लें। वे बोले- कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेहता ने सीएम को नवंबर महीने में होने वाले पंचकल्याण महोत्सव में आने का भी न्योता दिया।


