आगर मालवा जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है, जिससे आमजन को अपने दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और लोगों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव किया। कोहरे के कारण सूरज की झलक दिनभर में कभी-कभार ही देखने को मिली। घने कोहरे से विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर विजिबिलिटी घटकर केवल 50 मीटर रह गई है, जिससे सड़क पर वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम तापमान 23°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आमजन को सलाह दी है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और आवश्यक सावधानियां बरतें।


