बैतूल में विसर्जन जुलूस के दौरान चाकूबाजी:दो युवक घायल, एक अस्पताल में भर्ती, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

बैतूल में गुरुवार रात विसर्जन जुलूस में चाकू बाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है। लेकिन घायल युवक इससे इनकार कर रहा है। ASI जगदीश रायकवार के मुताबिक रात करीब ढाई बजे शहर में निकले विसर्जन जुलूस के दौरान युवक पर चाकू से हमला हो गया। पेट में गंभीर चोट लगने से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार घायल युवक हर्षवर्धन चौधरी (28) विसर्जन जुलूस में जय भोले बाबा समिति के चल समारोह में शामिल था। इसी दौरान टिकारी चौक क्षेत्र में बसोड़ी मोहल्ले के पास झगड़ा हुआ। इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में हर्षवर्धन के पेट में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि अस्पताल में भर्ती हर्षवर्धन ने बताया कि जुलूस के दौरान भीड़ में किसी ने अचानक चाकू मारा और वह नहीं देख पाया कि हमला किसने किया। उसे एक व्यक्ति पर शक है लेकिन उसने नाम बताने से इंकार कर दिया। इधर हमलापुर में भी युवक राजा पवार (23) पर किसी ने ब्लेड से हमला किया। उसे भी नहीं पता कि भीड़ में उसे किसने मारा। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे, जिससे हमलावरों की पुष्टि हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *