जैसीनगर का नाम बदलने की घोषणा पर दांगी समाज नाराज:रायसेन में सीएम को पत्र में कहा- इतिहास से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेंगे

रायसेन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदलने की घोषणा का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को दांगी क्षत्रिय संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।संघ का कहना है कि जैसीनगर का इतिहास दांगी क्षत्रिय कछवाहा राजपूत राजा जयसिंह से जुड़ा है। ऐसे में नाम बदलना समाज के इतिहास और अस्मिता से छेड़छाड़ है, जिसे वे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे। ज्ञापन सौंपने से पहले संघ के बैनर तले पाटनदेव स्थित हनुमान मंदिर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। इस रैली में करीब 25 कारें और 20 मोटरसाइकिलें शामिल रहीं, जिसमें लगभग 200 समाजजन मौजूद थे। ज्ञापन सौंपने वालों में कमल सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, लालजी ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, इंदर सिंह और अमित सिंह ठाकुर सहित कई समाजबंधु शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *