चाकू अड़ाकर लूट, खरगोन में दो गिरफ्तार:धार जिले के आरोपियों से बाइक-मोबाइल जब्त, 50 हजार का माल बरामद

खरगोन जिले में चाकू अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले धार जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 15 हजार रुपए का मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए कीमत की एक बाइक बरामद की है। यह घटना 26 सितंबर की रात आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर निमरानी सर्विस रोड पर हुई थी। बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगाचोरी निवासी फरियादी मनोज ने खलटांका पुलिस चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज ने पुलिस को बताया कि वह रात 8 से 8:30 बजे के बीच अपने घर सिंगाचोरी पैदल जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आए दो व्यक्तियों ने उसे लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे धार जिले के खलघाट निवासी 19 वर्षीय अभय प्रकाश वास्केल और 20 वर्षीय राज पिता सुनील जमरे की पहचान हुई। दोनों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों पर धार जिले के धामनोद थाने में पॉक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत पहले से ही मामले दर्ज हैं। अभय पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि राज पर एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *