मुरैना में पुलिस ने 27 वाहनों का चालान काटा:22 हजार रुपए का जुर्माना वसूला; ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ और हुड़दंग ​​​​​​​मचाने वालों पर कार्रवाई

मुरैना नववर्ष से एक दिन पहले मंगलवार शाम को यातायात पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 27 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। जिससे 22 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने नए साल को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों पैनी नजर रखी है। चेकिंग के दौरान 18 साल से कम आयु के वाहन चालकों को पकड़ा। साथ ही अतिरिक्त सवारी ले जाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों पर चालान किए गए। कोतवाली चौराहे पर कारों की चेकिंग मुरैना शहर के कोतवाली चौराहे पर कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग की। कार ड्राइवर को ब्रीथ एनालाइजर लगाकर चेक किया गया। साथ ही सीट बेल्ट और डिग्गी की भी चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ कारों के चालान भी काटे गए। एनएच-44 पर मौजूद होटलों पर चेकिंग सिविल लाइन थाना पुलिस और सराय छोला थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर मौजूद होटल और ढाबों को चेक किया। इसके साथ ही होटल संचालकों को स्पष्ट आदेश दिए गए कि अगर उनके होटल में शराब की पाटिया होती है, तो उसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। उनके खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी। मुरैना ASP गोपाल सिंह ने कहा कि न्यू ईयर से एक दिन पहले 31 को पार्टी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन को चेक किया जा रहा है। जो भी व्यक्ति शराब पीता हुआ या फिर हुड़दंग मचाता हुआ दिखाई देगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *