सरगुजा में नेशनल हाईवे- 43 (अंबिकापुर-रायगढ़) पर गुरुवार-शुक्रवार रात 2 हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और बाकी 3 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। दोनों घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। पहली घटना बतौली के सुवारपारा के पास की है। बताया जा रहा है कि ठेला संचालक डबल दास 2 अक्टूबर की शाम को करीब 3 बजे ठेला लेकर सेदम दुर्गा पंडाल के पास चाट फुल्की का ठेला लगाने पत्नी और बेटे के साथ गया था। रात 12 बजे वापस घर लौट रहे थे। हादसे में मां और बेटा घायल इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने ठेले को टक्कर मारी। जिससे डबल दास को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि मां मंगनी बाई और बेटा विवेक उर्फ विक्की घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके और दोनों को बतौली सीएचसी में पहुंचाया। दोनों का इलाज जारी है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी थी। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। ट्रक से टकराए बाइक सवार, युवक की मौत दूसरी घटना बतौली के ही चिरगा मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार रात करीब 1.30 बजे ट्रक से जा टकराए। हादसे में बाइक चालक प्रकाश सोनी की मौत हो गई । वहीं पीछे बैठी युवती माही घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


