मंडी में एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल:सेवाएं प्रभावित, 4 घंटे का ओवरटाइम की मांग, कंपनी और NHM के खिलाफ प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटे की हड़ताल की। सीटू से संबंधित एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हुई इस हड़ताल से जिले की एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुईं। इस दौरान 150 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने मंडी जिला मुख्यालय पर रैली निकाली। उन्होंने मेंडसवान फाउंडेशन कंपनी और नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद, उपायुक्त के माध्यम से निदेशक, नेशनल हेल्थ मिशन, शिमला को एक मांगपत्र भेजा गया। चार घंटे का मिले ओवर टाइम प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा और सुरेश सरवाल ने किया। यूनियन के प्रधान सुमित कुमार कपूर, उप प्रधान संतोष कुमारी, संजय कुमार, महासचिव पंकज और सचिव जितेंद्र कुमार भी इसमें शामिल रहे। कर्मचारियों की मुख्य मांग 12 घंटे काम करने पर चार घंटे का ओवरटाइम देना है, जो श्रम कानूनों के अनुरूप है। सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस यूनियन ने छह महीने पहले नियोक्ता कंपनी मेंडसवान फाउंडेशन, सोलन को अपनी मांगों के संबंध में एक मांगपत्र सौंपा था। इन मांगों को लागू करवाने के लिए 28 मई को भी एक दिन की हड़ताल की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने पिछले चार महीनों में भी मांगें पूरी नहीं की हैं। इसके कारण यूनियन को दोबारा हड़ताल करनी पड़ी। कर्मचारियों ने कहा कि मरीजों को हो रही असुविधा के लिए मेंडसवान फाउंडेशन कंपनी जिम्मेदार है। यूनियन ने सरकार द्वारा कुछ जिलों में एस्मा कानून लगाने का भी विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं, तो भविष्य में यह हड़ताल लंबी चल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *