नए साल में एक लाख नौकरियां मिलेंगी, रफ्तार रहेगी धीमी:यूपी में सबसे ज्यादा 42 हजार होमगार्ड्स भर्ती होंगे; 2 महीने में 6 परीक्षाएं होगी

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को 2025 में रोजगार का उपहार तो मिलेगा, लेकिन रफ्तार धीरे रहेगी। इस बार होमगार्ड्स में 42 हजार नौकरियां मिल सकती हैं। दूसरे नंबर पर लेखपाल भर्ती है, जिसमें करीब 8000 युवाओं को नौकरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती के ज्यादा प्रस्ताव नहीं हैं। दोनों आयोग 2025 में 12 से अधिक भर्ती परीक्षा आयोजित कराएंगे। दिलचस्प बात है कि शिक्षा महकमे में भर्ती के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास एक भी भर्ती का प्रस्ताव नहीं है, जबकि आयोग को बने एक साल बीत चुके हैं। सबसे पहले जानिए किन भर्तियों के आएंगे रिजल्ट… इन पदों पर भर्तियां होंगी… 44 हजार होमगार्ड्स की भर्ती होमगार्ड विभाग में करीब 44 हजार पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए विभाग अब संजीदा हो गया है। इसके लिए होमगार्ड विभाग अपना भर्ती बोर्ड बनाने जा रहा है, जो सेंट्रलाइज होगा। भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में होगा और भर्ती के लिए नए सिरे से नियमावली बनेगी। विभाग ने इसके मसौदे पर काम भी शुरू कर दिया है। फरवरी में पेश होने वाले बजट सत्र से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के तर्ज पर होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनाया जाएगा। इस साल भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। लेखपाल के 7994 पर होगी भर्ती राजस्व महकमे ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। आयोग की ओर से जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी (Assistant Statistics Officer), जेई (विद्युत और मैकेनिकल) के पदों पर भी भर्ती निकाली जाएगी। आयोग की ओर से 2025 में आशुलिपिक के 661 और कनिष्ठ सहायक के 2702 और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5272 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी। पीईटी 2024-25 भी होगी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 2025 में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) भी आयोजित की जाएगी। आयोग के अधिकारी ने बताया कि कई छात्र भविष्य के पीईटी से नए विज्ञापन चाहते हैं, जबकि कई वर्तमान पीईटी 2023 से विज्ञापन मांग रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाओं की भर्ती डेट 7 जनवरी 2025 – 604 पदों के लिए कम्बाइंड इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 3 जनवरी 2025- 3 पदों पर स्थापत्य एवं नियोजन सहायक परीक्षा 2024 शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास कोई प्रस्ताव नहीं योगी सरकार ने बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी और प्राविधिक शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित किया है। आयोग में प्रो. कीर्ति पांडेय को अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को सचिव भी नियुक्त किया है। आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने बताया कि आयोग को भर्ती का नया प्रस्ताव नहीं मिला है। 4 जनवरी को आयोग से संबंधित विभागों के निदेशक के साथ बैठक रखी है। इस बैठक में भर्ती का प्रस्ताव मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग अप्रैल 2025 तक उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में 2022 से लंबित भर्ती को पूरा कर करेगा। आयोग को नए अध्यक्ष और सदस्य का इंतजार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार है। नए साल में आयोग को नया अध्यक्ष और चार नए सदस्य भी मिल सकते हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व डीजीपी डीएस चौहान सबसे आगे हैं। विभागों की सुस्त रफ्तार सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों सभी विभागों की बैठक कर रिक्त पदों का प्रस्ताव संबंधित भर्ती आयोग को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शिक्षा से संबंधित किसी भी विभाग ने आयोग को अभी तक किसी भी विभाग से एक भी भर्ती प्रस्ताव नहीं मिला है। वहीं अन्य विभाग भी रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजने में देरी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पास गिनती के प्रस्ताव ही पहुंचे हैं। फिर ठंडा पड़ गया मुद्दा लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के पीछे बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा माना गया था। सीएम योगी ने जून महीने में ही सभी विभागों को युद्ध स्तर पर भर्ती के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। लेकिन समय बीतने के साथ यह मुद्दा ठंडा पड़ गया। ———————— यह खबर भी पढ़िए… UP के 58 IPS अफसरों को मिला प्रमोशन:धर्मवीर सिंह की जांच फाइल बंद, DIG बनाए गए; लक्ष्मी सिंह ADG के पद पर प्रमोट नए साल 2025 की पूर्व संध्या पर योगी सरकार ने IPS अफसरों को प्रमोशन का गिफ्ट दिया। 2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के 58 IPS अफसर प्रमोट किए गए, जिनमें 6 IPS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 2010 बैच के धर्मवीर सिंह को डीआईजी बना दिया गया। उनकी जांच फाइल बंद कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *