ग्रामीण क्षेत्रों में हटवाई कचरे की रोडिया:जनसुनवाई में कुल 45 प्रकरण प्राप्त हुए, रास्ते का विवाद सुलझाने मौके पर पहुंचे अधिकारी

झालावाड़ जिले के पिड़ावा स्थित ग्राम पंचायत गेलानी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई ग्राम पंचायत के भारत निर्माण सेवा केंद्र में हुई, जिसमें कुल 45 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में राजस्व, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, जलदाय, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्राप्त प्रकरणों में मुख्य रूप से राजस्व, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी और पेयजल विभाग से संबंधित शिकायतें थीं। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
सड़क निर्माण और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार, विकास अधिकारी संजय शर्मा और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हुकुमचंद मीणा की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। टीम ने विवादों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्कूल के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण और कचरे की रोडियों को हटाने के लिए राजस्व और पंचायत राज विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *