नोएडा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में 3 के लगी गोली, सवारी बनकर करते थे लूटपाट

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। यह बदमाश उस गैंग के सदस्य हैं जो गाड़ियों में सवारी बनकर बैठ जाया करते थे और उसके बाद लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। दरसअल थाना ईकोटेक-3 पुलिस पुस्ता रोड के आस-पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तभी सामने से एक मोटर साईकिल पर तीन लड़के आते दिखाई दिये, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके और उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए नया गांव इलाहाबास की तरफ भागने लगे। पुलिस वालों को अपने नजदीक आता देख उन लड़कों ने मोटर साईकिल को मोड कर कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे। खुद को घिरता हुआ देखकर उन लोगो ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से दोबरा फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमे तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों ने अपना नाम टीटू निवासी कस्बा जुनाबाई थाना जुनाबाई जिला संभल हाल पता मिठास वाली गली ग्राम शहदरा थाना सैक्टर 142 जिला गौतमबुद्धनगर ,आकाश गुप्ता उर्फ चमन निवासी ग्राम बेला थाना मूसाझाग जिला बदायूं हाल पता ग्राम इलाहाबास थाना फेस-2 जिला गौतमबुद्धनगर और खालिद निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर थाना हयातनगर जिला संभल हालपता ग्राम शहदरा थाना सैक्टर 142 जनपद गौतमबुद्धनगर बताया।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए तीनों बदमाश बड़े ही शातिर गिरोह के सदस्य हैं। यह लोग सवारी बनाकर गाड़ियों में बैठ जाया करते थे और फिर उसके बाद सुनसान स्थान पर जाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। अभी 28 तारीख को भी इन लोगों ने इसी तरह से एक अर्टिका कार सवार व्यक्ति के साथ में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास की और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *