फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल:अस्पताल में भर्ती, हथियार और चोरी का सामान बरामद

फतेहपुर में घर और दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अपराधी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।पुलिस को मौके से तमंचा कारतूस, नकदी,बाइक और चोरी के जेवर बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़ जिले के जहानाबाद थाना प्रभारी और इंटेलिजेंस विंग की टीम नव वर्ष पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कस्बे के सीएचसी मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि एक शातिर अपराधी किसी जगह पर चोरी की घटना को अंजाम देकर बाइक से जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल जिस पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए नम्बर की बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार अपराधी ने पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग शुरू कर दिया। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर पर लगने से अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरामदगी घायल अपराधी बबलू उर्फ राजा पुत्र बच्ची लाल निवासी सिलावन थाना बिंदकी 32 वर्ष के ऊपर तीन मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस टीम को मौके से एक तमंचा ढेर सारे कारतूस, एक बाइक,1150 नकद,सोने और चांदी के जेवर, एक बैग,दरवाजा तोड़ने का उपकरण बरामद किया गया है। जिले में शातिर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा के तहत यह कार्रवाई किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *