हजारीबाग के हुड़हुड्ड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें हजारीबाग के कोर्रा में रहकर पढ़ाई कर रहे बगोदर के अजय कुमार की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई है । यह हादसा बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास के ठीक सामने हुआ। अजय हजारीबाग के कोर्रा रहकर पढ़ाई करता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मजदूरी भी करता था। अपने किसी काम से वो हजारीबाग के हुडहुड्ड आया था। यहां से लौटने दौरान रात 9:30 बजे हादसा हुआ। मौके पर ही हुई मौत जहां सड़क हादसा हुआ वहीं छात्र की मौत भी हो गई। जिस अनियंत्रित वाहन से यह सड़क दुर्घटना हुई वह वहां से भागने में भी सफल हो गया । इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हुडहुड्ड चौक जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि लगातार इस रोड में सड़क दुर्घटना हो रही है। सोमवार को भी एक बच्चा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इससे पहले भी एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी पर प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। जानकारी मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद लगभग रात 12 बजे के आसपास सड़क पर आवागमन शुरू कर दिया गया।


