जयपुर की गलियों मे सनी देओल ने दौड़ाई बुलेट:एक्शन और धमाकेदार ब्लास्ट सीन भी शूट किए; फिल्म सूर्या की चल रही शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों जयपुर और उसके आसपास की लोकेशंस पर अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों कानोता में सीन्स फिल्माने के बाद अब शूटिंग सांभर की गलियों और लेक में हो रही है। इस दौरान सनी देओल सांभर कस्बे की गलियों में बुलेट बाइक चलाते नजर आए। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई। फिल्म में सनी देओल एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए कस्बे की गलियों को शूटिंग स्थल बनाया गया। फाइट सीन फिल्माए गए
सांभर लेक के किनारे हाई-वोल्टेज एक्शन सीन शूट किया गया। बड़े स्तर पर क्रू मेंबर्स की मौजूदगी में फिल्माए गए इस सीक्वेंस में बस के साथ स्टंट और फाइट सीन शामिल थे। एक्शन सीक्वेंस के दौरान धमाकेदार ब्लास्ट सीन भी शूट किए गए। इनमें सनी देओल पूरी एक्शन अंदाज में नजर आए। स्थानीय कलाकारों को मिला मौका
खास बात यह रही कि शूटिंग में जयपुर और आसपास के स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया, जिससे वे बॉलीवुड फिल्मों के बड़े पर्दे पर काम करने का अनुभव ले सके। सनी देओल की मौजूदगी से न केवल शूटिंग स्थल पर उत्साह देखने को मिला, बल्कि स्थानीय लोगों में भी फिल्म को लेकर रोमांच साफ झलक रहा था। फिल्म ‘सूर्या’ का बड़ा हिस्सा जयपुर और उसके आसपास की ऐतिहासिक व प्राकृतिक लोकेशंस पर फिल्माया जा रहा है, जिससे राजस्थान की खूबसूरती बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट रहेंगे खास
जयपुर में शूटिंग पूरी होने के बाद, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू होगा। मेकर्स इस साल ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। ‘सूर्या’ को 2026 में रिलीज किया जाएगा। सनी देओल के फैंस के लिए 2026 काफी खास होने वाला है। साल की शुरुआत में उनकी ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होगी, फिर दिवाली पर ‘रामायण पार्ट 1’ आएगी। ‘सूर्या’ को भी इन फिल्मों के बीच में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’ जैसी फिल्में भी कतार में हैं। कुछ महीने पहले मुंबई में इसका क्लाइमेक्स शूट किया गया था। फिल्म के निर्माता जयपुर के दीपक मुकुट हैं और यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *