ड्रग्स फैक्ट्री कार्रवाई में भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे:25 हजार रुपए का इनामी, 22 की उम्र में आर्म्स एक्ट और NDPS के मामले दर्ज

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने की कार्रवाई के दौरान भागा आरोपी ढाई माह बाद बालोतरा पुलिस ने पकड़ा और बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द किया। आरोपी 25 हजार रुपए का इनामी है। एमडी फैक्ट्री मामले में बाड़मेर पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ड्रग्स फैक्ट्री को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- 22 जुलाई को पुलिस थाना सेड़वा के धोलकिया में अवैध एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री को जब्त किया जाकर बड़ी मात्रा में एमडी, कैमिकल और मिश्रित तरल पदार्थ जब्त किया था। जिसमें 39 किलो 250 ग्राम, 290 किलो 840 ग्राम लिक्विड केमिकल्स तथा 5 किलो 330 ग्राम सफेद पाउडर, उपकरण को जब्त किया गया। मौके से 2 आरोपियों मांगीलाल निवासी धोलकिया कारटीया व बिरजु जयेंद्र शुक्ला निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया गया था। 25 हजार रुपए का इनामी को बालोतरा पुलिस ने पकड़ा पुलिस वांटेड आरोपियों की डिटेन करने के लिए जिला डीएसटी टीम, थाना चौहटन व सेड़वा की पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए सूचना व तकनीकी मदद से प्रयास कर रही थी।
बालोतरा पुलिस ने मामले का आरोपी गणपतसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी आकल पुलिस थाना सेड़वा को इलाके से गिरफ्तार किया गया। बालोतरा पुलिस ने बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द किया। फिलहाल बाड़मेर पुलिस आरोपी पूछताछ कर रही है। 22 साल का है गिरफ्तार आरोपी एसपी ने बताया- गिरफ्तार आरोपी गणपतसिंह की उम्र 22 साल है। इसके खिलाफ अब तक चार मामले दर्ज है। साल 2022 में पहला मामला दर्ज हुआ। जिसमें कल्याणपुर पुलिस ने हथियारों के जखीरे का साथ गिरफ्तार किया था। वहीं एक मामला आरजीटी और एक मामला बालोतरा थाने में दर्ज है। इन आरोपियों गिरफ्तारी होनी है शेष फिलहाल पुलिस एक लाख के इनामी रमेश उर्फ अनिल विश्नोई पुत्र सोहनलाल निवासी शिव मंदिर नेडी नाडी धोरीमन्ना, 25 हजार का नामी कमलेश उर्फ कार्तिक पुत्र दराम निवासी लुबाणियों की ढाणी चैनपुरा धोरीमन्ना, 25 हजार का इनामी कमलेश पुत्र जगमाल निवासी चितरडी फागलिया बाखासर, ओमप्रकाश पुत्र हरचंद निवासी सांचौर, उत्सव प्रभात खरे निवासी अकलेश्वर गुजरात, शिवा उर्फ शिबा सिंह निवासी मंगलशाही मयुरबंज उड़ीसा, रोहन प्रभाकर गवंस निवासी मलाड वेस्ट मुंबई, नर्मता मेडम ठाणे महाराष्ट्र की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी रमेश जो रेंज स्तर और जिला स्तर के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *