जलालाबाद MLA ने नई सब्जी मंडी विरोध पर दिया बयान:कहा- ब्लैकमेलर्स से नहीं दबेंगे, रेहड़ी वालों को परेशान न करें

फाजिल्का जिले की जलालाबाद में नई बनाई गई सब्जी और फल मंडी में विधायक गोल्डी कंबोज पहुंचे। जहां उन्होंने इस नई सब्जी मंडी का विरोध कर रहे लोगों को जवाब दिया है। विधायक ने कहा कि वह ब्लैकमेलर्स से दबने वाले नहीं है। लोगों को सुविधा देना उनका पहला काम है। इसलिए धूप में सब्जी और फ्रूट बेचने वाले लोगों की सुविधा के लिए नई सब्जी मंडी बनाई गई। लेकिन कुछ लोग धरना प्रदर्शन कर बाधा डाल रहे हैं। जो बर्दाश्त नहीं होगा। जानकारी देते हुए जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि जलालाबाद शहर में रेहड़ियां लगा धूप में फ्रूट और सब्जी बेचने वाले लोगों को सुविधाएं देने के नाम पर उनके लिए नई सब्जी और फल मंडी बनाई गई है। ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि जहां शहर की सभी रेहड़ियों को नई मंडी में शिफ्ट करने से ट्रैफिक समस्या का समाधान भी किया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि वहीं इन लोगों के लिए नई सब्जी और फल मंडी में शैड डालकर हर सुविधा दी गई है। पंखे लगाए गए है एलईडी लगाई गई है। विधायक ने कहा कि अनाज मंडी के शेड के नीचे बैठे रेहड़ी वाले लोग जो नई सब्जी और फल मंडी में आने का विरोध कर रहे है और धरना लगाकर बैठे है। उन्हें दो टूक साफ है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग एक दिन छोड़ दस दिन धरने पर बैठे रहे। न मैने ब्लैकमेल होना और न ही मैं दबने वाला। विधायक ने कहा कि एक व्यक्ति की एक रेहड़ी लगेगी। एक व्यक्ति को पांच रेहड़िया लगाने की इजाजत नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *