पुलिस का नाका देखकर भागे स्नैचरों का हुआ एक्सिडेंट:डेराबस्सी का मामला, दोनों गंभीर रूप से घायल, चोरी का सामान और बाइक बरामद

जीरकपुर के मुबारिकपुर में युवती का फोन छीनने वाले दो स्नैचरों की मोटरसाइकिल पुलिस नाके के पास स्लिप कर गई। इस दौरान वे सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत काबू कर अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की पहचान समीर खान व सबरेज, निवासी गांव पिंड व थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है। दोनों पर जीरकपुर में स्नैचिंग का मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। ऐसे हुआ था हादसा पुलिस मुताबिक, इन्होंने 1 अक्टूबर को एक लड़की का मोबाइल छीना था। इस संबंध में थाना डेराबस्सी में स्नैचिंग की धाराओं के तहत पर्चा दर्ज हुआ था। आरोपी उस दौरान भागने में कामयाब रहे थे। इसी बीच पुलिस की तरफ से मुबारिकपुर में पॉम सिटी के पास नाका लगाया हुआ था। वहां पर दोनों युवक बाइक पर आए। पुलिस को देखकर वे डर गए और वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन उनकी बाइक गिर गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोन व बाइक बरामद पुलिस ने बताया कि आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी अन्य अपराधों में भी शामिल हैं। इस बात का पता लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *