बेगूसराय में तालाब से मिली लड़की की न्यूड बॉडी:पूर्व मंत्री के मैरिज हॉल में रेप के बाद हत्या का आरोप; गाड़ियों में तोड़फोड़, फोर्स तैनात

बेगूसराय में शुक्रवार को 13 साल की लड़की की तालाब से न्यूड बॉडी मिलने के बाद लोगों में गुस्सा है। लड़की का शव पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के मैरिज हॉल के पीछे तालाब में मिली है। परिवार का आरोप है कि इसी मैरिज हॉल में लड़की के साथ रेप किया गया है। इसके बाद हत्या कर के लाश को तालाब में फेंक दिया है।परिवार ने लड़की की बॉडी पूर्व मंत्री के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ पूर्व मंत्री के घर के बाहर जुट गई। मंजू वर्मा के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। हालत पर काबू पाने के लिए मौके पर एक्स्ट्रा फोर्स बुलाई गई। पुलिस के समझाने के 2 घंटे बाद लोग पूर्व मंत्री के घर से हटे। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मौके से आई तस्वीरें देखिए… दादी बोली- पोती के साथ गंदा काम हुआ है दादी ने बताया कि मैं ‘मेला देखने जा रही थी। वो भी पीछे-पीछे आ गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। हम लोगों ने रातभर उसे बहुत ढूंढा। सुबह तालाब में लाश मिली है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके साथ गंदा काम किया गया है।’ SP ने कहा- जांच चल रही है बेगूसराय SP मनीष ने कहा, ग्रामीणों का आरोप है कि रेप के बाद हत्या हुई है। परिजनों के आरोप पर जांच चल रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही कुछ क्लियर हो पाएगा। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *