दतिया में कल बिजली कटौती:सरसई, उनाव सहित ग्रामीण-शहरी फीडर सुबह से दोपहर तक प्रभावित होंगे

दतिया में मानसून के बाद होने वाले मेंटेनेंस कार्यों के चलते कल (शनिवार) जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा यह कार्य सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पोस्ट-मानसून मेंटेनेंस के दौरान विभिन्न फीडरों पर आवश्यक मरम्मत, उपकरणों की जांच और सफाई का कार्य किया जाएगा। इसी कारण संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार, 33 के.व्ही. सरसई फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें सरसई और उनाव सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 11 के.व्ही. शास्त्रीनगर आबादी फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक और 11 के.व्ही. बीकर-3 आबादी फीडर पर सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, 11 के.व्ही. गुजर्रा, सिलोरी, जिगना, ओरीना, कोटरा, भादुमरा, टाकुरपुरा, बगेदरी, धीरपुरा, गंधारी, इकारा, डगरई, दुरसड़ा, रिछार, परासरी, पिपरक्षा कला, बेहरुका, सरसई, बडेरा, सिदवारी, चिरुला और बीकर इमलिया पंप फीडर से जुड़े ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस कार्यों के दौरान आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में आवश्यक सावधानी बरतें और सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *