जोधपुर की मथानिया थाना पुलिस ने देसी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में पुलिस पूछताछ कररही है। डीसीपी ईस्ट ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत टीम ने आरोपी सवाई पुत्र सूरजमल सोनी निवासी महाजनों का बास बेलवा खत्रियान पुलिस थाना बालेसर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बिना लाइसेंस की एक अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के कब्जे से एक कार भी जब्त की गई है उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


