उत्तर से आ रही सर्द हवा से गिरने लगा तापमान, ठंड में हुई बढ़ोतरी

राजनांदगांव| प्रदेश में आ रही हवा की दिशा बदलकर उत्तर हो गई है। अब उत्तर से सर्द हवा आने लगी है। इससे तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक के गिरावट की संभावना जताई है। वहीं कुछ हिस्से में शीतलहर का भी अलर्ट है। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है। इससे रात में अच्छी ठंड की फिर पड़ने लगी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। वहीं कड़ाके की ठंड की स्थिति भी बनेगी। कुछ हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ ने हवा की दिशा में बदलाव कर दिया था, वहीं हवा के साथ नमी आ रही थी। जिससे ठंड कम होने के साथ आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन अब मौसम साफ हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *