कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय लल्लू दुर्ग आ रहे:15 अक्टूबर तक बैठकों का दौर, प्रदेश पर्यवेक्षक भी रहेंगे साथ

दुर्ग। कांग्रेस पार्टी में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू 4 अक्टूबर को दुर्ग पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू 15 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न बैठकों और चर्चाओं का सिलसिला चलाएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अनिला भेड़िया, यू.डी. मिंज और विक्रम मांडवी भी मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चुनाव के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि एआईसीसी ने प्रदेशभर में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु 17 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। दुर्ग जिले की तीनों इकाइयों—दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर—के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अजय कुमार लल्लू को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। 4 अक्टूबर को लल्लू दोपहर 12:30 बजे रायपुर से दुर्ग पहुंचकर सबसे पहले राजीव भवन में जिला पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। दोपहर 3:00 बजे राजीव भवन दुर्ग में संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय सामाजिक और सामुदायिक समूहों के प्रतिनिधियों व प्रभावशाली व्यक्तियों से भी चर्चा होगी। 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे भिलाई शहर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी। इसमें सांसद-विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे पत्रकार वार्ता होगी, जबकि 2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय भिलाई में सामाजिक व सामुदायिक समूहों से संवाद किया जाएगा। छह ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे अजय कुमार लल्लू 6 और 7 अक्टूबर को भिलाई शहर जिला कांग्रेस के छह ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और अभिमत लिए जाएंगे। 8 और 9 अक्टूबर को दुर्ग शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉकों की बैठकें होंगी। इसी दौरान 9 अक्टूबर को पाटन, जामगांव और कुम्हारी ब्लॉक (दुर्ग ग्रामीण) की बैठक भी प्रस्तावित है। 10 अक्टूबर को अहिवारा और जामुल ब्लॉकों की बैठकें होंगी, जबकि 11 अक्टूबर को धमधा और दुर्ग ग्रामीण ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *