रैणी के गांव में टाइगर घुसा और दहाड़ा VIDEO:सरिस्का के जंगल से करीब 35 किलोमीटर बाहर आ गया, गांव में दहशत

साल के पहले दिन सरिस्का के जंगलों से निकलकर टाइगर रैणी के पास देवती का बास प्रधानों का गवाड़ा गांव में घुस गया। टाइगर को देखने के बाद कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद गांव में भी दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर टाइगर का वीडियो बनाने लगो। उस समय टाइगर गुस्से में दहाड़ा भी। इसके बाद टाइगर पास की पहाड़ी से होता हुआ आग निकला है। सरिस्का से टीमें टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने के लिए पहुंची हैं। अलवर DFO ने बताया कि सरिस्का का यह टाइगर रात को गांव में पहुंचा है। जो सरिस्का के जंगलों से निकल कर करीब 30 किलोमीटर बाहर आ गया। सुबह गांव के लोगों ने टाइगर को देखा है। उसके बाद 9 बजे टीमें अलवर सेनिकली है। अब मौके पर गांव में टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास में जुटी है। अभी वनकर्मियों की टीम को टाइगर नहीं दिखा है। लेकिन गांव के आसपास ही बताया गया है। रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आने के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए हैं। लगता है टाइगर अभी इस गांव के आसपास ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *