टोंक में आज फिर छाया घना कोहरा:गलन और शीतलहर भी बरकरार, लोगों के कंपकंपी छूटी

टोंक में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर मंगलवार को 10वें दिन भी कोहरा और बादल छाए। हालांकि जिला मुख्यालय पर कोहरा सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कम रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की तरह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही ओस की बूंदे गिरती रही। कोहरे के चलते आज भी 50 फ़ीट की दूरी के वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहा थे। इससे वाहनों की गति भी कम हुई। उन्हे गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हुई। मौसम में गलन और शीतलहर का असर भी कल की तरह बना रहा। इसके चलते लोग परेशान रहे। खुले में जाते ही गलन असहनीय हो रही थी। लोग घरों से कम ही निकले। कई जगह अलाव भी तापते देखे गए। हालांकि बीती रात का न्यूनतम तापमान बादल छाने से 24 घंटे में 1 डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वही अधिकतम तापमान तो एक डिग्री बढ़कर आज 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
उधर कोहरे और हल्के बादलों के चलते सुबह 10 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं है। इसके चलते लोग धूप के लिए तरस रहे है। ज्ञात रहे कि इस साल करीब सवा माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन दस दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई। चार दिन से तो इसका असर ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यो से ही घरों के बाहर आ-जा रहे है। कोहरे के चलते बाहर जाने वाले कामकाजी लोग वाहन चालक परेशान हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *