मथुरा में BJP नेता के भतीजे की हत्या:पिता और भाई के साथ दशहरा मेला देखकर लौट रहा था, 4 लोगों ने पकड़ा; गोली मार दी

मथुरा में गुरुवार देर रात भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। युवक अजीत अपने पिता और भाई के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक टकराने को लेकर उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया। अजीत के पिता ने आरोपियों को खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि विवाद न हो इसके लिए हम लोग अपने भाई के घर चले गए। फिर भी आरोपी पीछा करते हुए हमारे पीछे पहुंच गए। मेरे बेटे को गोली मार दी। घटना छाता थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे से गोवर्धन की तरफ जाने वाले रास्ते पर फ्लाईओवर की है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… पिता और भाई के साथ मेला देखने गया था अजीत बरसाना के आजनौक गांव के रहने वाले जगदीश अपने बड़े बेटे अजीत और रामवीर के साथ दशहरा मेला देखने छाता गए थे। जगदीश ने बताया कि हम तीनों मेला देखकर लौट रहे थे। RPL होटल के पास मेरी बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हम लोग अपने भाई भाजपा नेता सुग्घद सिंह घर पहुंचे। सुग्घद सिंह भाजपा के छाता कस्बे के बूथ अध्यक्ष हैं। सुग्घद सिंह ने बताया कि रात 10 बजे अजीत मेरे पास हड़बड़ाते हुए आया। बताया कि कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ है। मैंने कहा कि खाना-पीना खाओ, जो होगा देखा जाएगा। शांति से रहो। मैं खुद चलकर तुम लोगों को घर छोड़ देता हूं। मैं अपने बेटे को साथ में लेकर इन्हें छोड़ने के लिए जा रहा था। पीछे से चार-पांच लड़कों ने आकर पकड़ लिया फिर मेरे पास सूचना आई कि जिनके साथ झगड़ा हुआ है, वो गोवर्धन पुल के नीचे हैं। मैंने कहा लाइन-लाइन कॉलोनी से निकलकर बरसाना रोड चलते हैं। अब रात में यहां मुझसे कुछ नहीं हो पाएगा। फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे ही थे, तभी पीछे से चार-पांच लड़कों ने आकर हमें पकड़ लिया। चार-पांच लड़कों ने पकड़ लिया। इसके बाद एक लड़के ने गोली मारी, जिसे मैं नहीं पहचानता। चार लड़के अजनौक गांव के ही रहने वाले थे। कुछ देर बाद गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। सुग्घद सिंह ने बताया कि गोली लगने से अजीत वहीं गिर गया। उसके शरीर से खून बहने लगा। हम लोग उसे लेकर केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। अजीत को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज अजीत के पिता जगदीश ने आजनौक गांव के रहने वाले सोनू,पवन, जीतू और मृदुल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कहा- हम सभी मेला देखकर लौट रहे थे। होटल के पास गाड़ी टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हम अपने भाई के घर आ गए। आरोपी पीछा करते हुए यहां भी पहुंच गए। जगदीश ने बताया कि विवाद न बढ़े इसकी बजह से हम गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे से जा रहे थे। लेकिन हत्यारों ने पीछा करके मेरे बेटे को गोली मार दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ————————– ये खबर भी पढ़िए- यूपी की महामंडलेश्वर, जिसने प्रेमी की हत्या कराई:लव मैरिज, 2017 में संन्यास; गांधीजी के पुतले को गोली मार चर्चा में आई अलीगढ़ के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय उर्फ पूजा गुप्ता का नाम आया। अभिषेक के पिता ने महामंडलेश्वर के पति अशोक पांडेय के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई। पुलिस अब महामंडलेश्वर को तलाश रही है। वो निरंजनी अखाड़े से जुड़ी है। वहीं, अशोक को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *