प्रयागराज में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए निकले जुलूस में एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। कार की चपेट में आने से कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे का वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया। वीडियो में डीजे पर डांस करते देवी मां के जयकारे लगाते हुए महिलाएं और पुरुष चल रहे। अचानक से एक एसयूवी कार पीछे से आती है और बाइक को टक्कर मारते हुए आगे एक साइकिल को भी ठोकर मारती। साइकिल सवार युवक कई फीट हवा में उछलते हुए कार के बोनट पर जा गिरता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को रौंदते हुए आगे जाकर बंद हो गई। यह हादसा मउआइमा की गुरुवार दोपहर 12:10 बजे की है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। नाबालिग ड्राइवर भी पुलिस हिरासत में है। 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती हादसे में नौ महिलाएं और एक पुरुष समेत कुल 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायल हुए लोगों में संजना (20), नैन्सी पटेल (14), शिखा पटेल (14), राधिका गौतम (16), रूपा पटेल (17), ललिता पटेल (19), धनराजी (35), पूजा पटेल (15) और राधा पटेल (16) शामिल हैं। इनके अलावा राम लोटन (58), निवासी लोकापुर भी घायल हुए हैं। सभी को तत्काल सीएचसी मऊआइमा ले जाया गया, जहां से एक गंभीर मरीज को प्रयागराज रेफर किया गया। महिंद्रा एसयूवी कार UP 70 FB 1760 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया- इंडियन मिल पेट्रोल पंप के पास एक सर्विस सेंटर से गाड़ी धुलाई के बाद निकली थी। इसे नाबालिग चला रहा था। अचानक कार सीधे जुलूस में जा घुसी। नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया- मऊआइमा में हादसे की जानकारी मिली थी। इसमें घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही कार मैकेनिक मुकेश सरोज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गाड़ी मालिक को कार देने जा रहा था। ———————
ये खबर भी पढ़ें…
मेरठ में हत्या का लाइव VIDEO, 3 गोली मारी;12 सेकेंड में सीने में तीन राउंड फायर किया, बाइक से भागते समय REEL भी बनाई मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या का लाइव VIDEO सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ट्यूबवेल पर आदिल बेसुध पड़ा है। हत्यारा उसके सीने में 12 सेकेंड में 3 गोली मारता है। मौके से भागते वक्त आरोपियों ने रील भी बनाई थी। पुलिस ने 8 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर


