जलगांव में 2 गुट भिड़े, 6 गाड़ियां-13 दुकानें जलाईं:मंत्री की कार टकराने से हुआ बवाल; कल सुबह तक कर्फ्यू

महाराष्ट्र के जलगांव के पारधी में 31 दिसंबर की रात मंत्री गुलाब राव पाटिल के समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भीड़ ने 6 गाड़ियों और 13 दुकानों में आग लगा दी। देर रात फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद जलगांव में 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री गुलाब राव पाटिल की गाड़ी में उनका परिवार नए साल के जश्न में शामिल होने गया था। ड्राइवर ने हॉर्न बजाने और टक्कर लगने पर गांव वालों से बहस की। झगड़े की खबर लगने पर गांव के कुछ लोग और शिवसेना के कार्यकर्ता भी आ गए। इसके बाद वहां खड़ी गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 8 आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एडीशनल एसपी कविता नेरकर ने बताया कि 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धरणगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जलगांव के कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जलगांव में आगजनी की 3 तस्वीरें… —————————————– नए साल पर हुए विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मध्यप्रदेश के मैहर में नए साल के जश्न से पहले दो पक्षों में विवाद, बोलेरो में तोड़फोड़, 2 गिरफ्तार, गाड़ी जब्त मध्य प्रदेश के मैहर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। व्यंकट क्रमांक 2 स्कूल के सामने एक बोलेरो वाहन में जमकर तोड़फोड़ की गई। जवाब में बोलेरो सवारों ने शराब के नशे में एक चाय स्टॉल के मालिक की पिटाई कर दी। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *