श्रीगंगानगर-हनुमानगढ : क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को सहेजने की जरूरत : शरणपाल

श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में कुछ तथाकथित लोग यहां का सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में स्थित मेहताब गढ़ साहिब गुरुद्वारा के विवाद को कुछ लोग तूल देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा का जो भी विवाद है, उसको निपटाने के लिए सिख-संगत अपने स्तर पर फैसला करेगी। इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए गलत और फूहड़ शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जो किसी भी हालत में सही नहीं है। क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *