जयपुर }राजस्थान और बड़ौदा के बीच आरसीए एकेडमी पर फ्लड लाइट में खेला गया प्रैक्टिस मैच रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा। दोनों ही टीमें जीत के लिए जोरआजमाइश कर रही थीं लेकिन परिणाम कुछ और ही रहा। न बड़ौदा टीम जीती और न ही राजस्थान। अंतत: मैच टाई रहा। दोनों ही टीमों ने 115-115 रन बनाए। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 115 रन बनाए जवाब में राजस्थान की टीम में भी 9 विकेट पर 115 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर में बड़ौदा टीम ने जीत दर्ज की। सुपर ओवर में राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए एक ओवर में 16 रन बनाए जवाब मे बड़ौदा ने 5 गेंद पर ही एक विकेट पर 16 रन बना मैच जीत लिया। संक्षिप्त स्कोर : बड़ौदा : 8 पर 115 (सोनल कलाल 16 पर 3, गंगा 22 पर 2)। राजस्थान : 9 पर 115 (सुमन मीणा 28 नाबाद, सुरभि चौहान 22 पर 3)।


