बास्केटबॉल… राजस्थान पुलिस ने SMS एकेडमी को 67-65 से हराया

जयपुर }शुक्रवार से शुरू हुई सुपर जेवियर्स 35वीं सुपर लीग के सबसे रोमांचक मुकाबले में राजस्थान पुलिस ने एसएमएस एकेडमी को 67-65 से पराजित किया। अन्य मैचों में ऑयल इंडिया जोधपुर ने थंडरिंग आर्मी-13 को 87-72 से, सुपर जेवियर्स क्लब ने सीबीसी क्लब को 49-33 से और विंध्या स्थली एकेडमी ने गणपति नगर बास्केटबॉल क्लब को 55-41 से हराया। इससे पहले पूल-ए से गणपति नगर क्लब, पूल बी से चौगान बास्केटबॉल क्लब, पूल-सी से सुपर जेवियर्स बास्केटबॉल क्लब और विंध्यासथली एकेडमी अपने-अपने मैच जीत सुपर लीग में प्रवेश किया। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर ब्रिटो, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जय अग्रवाल और आयोजन सचिव हरि मोहन बिजली ने खिलाड़ियों से परिचय किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *