तय हो गईं हर खेल की तारीख, 9 नवंबर से होंगे खेल

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) में होने वाले हर खेल की तारीखें तय हो गई हैं। गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ कि 9 से 20 नवंबर तक राजस्थान के विभिन्न खेल मैदानों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होगा। हालांकि फाइनल फैसला तैयारियों को देखने के बाद ही होगा। समय की कमी और तैयारियों की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब भी आयोजन की तिथियों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। जीटीसीसी की चेयरपर्सन ममता ओझा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक केआईयूजी में शामिल सभी 20 खेलों का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया। इसमें दस खेलों का आयोजन जयपुर में होगा, जबकि बाकी खेल अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर संभाग मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। एथलेटिक्स ग्राउंड पर तैयारियां शुरू : स्पोर्ट्स काउंसिल ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एथलेटिक्स ट्रैक के बीच का मैदान पूरी तरह से खोद दिया है। यहां थ्रो इवेंट होने हैं। नई घास लगेगी, ट्रैक रिपेयर भी होगा। काउंसिल अध्यक्ष नीरज के. पवन बोले- खिलाड़ियों को विद्याधरनगर और यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर प्रैक्टिस के लिए कहा है। तैयारियों को लिए पूछे सवाल का ठीक से नहीं दिया जवाब : मीटिंग में तैयारियों के संबंध में स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यवाहक सचिव महेन्द्र मीणा से पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा, राजेन्द्र सिंह का कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर हुआ है, मैंने अभी चार्ज लिया है, मैं इस बारे जानकारी लेकर बताता हूं। }SMS क्रिकेट ग्राउण्ड पर उद्घाटन समारोह; तय कार्यक्रम के अनुसार, उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। समापन समारोह पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओपन ग्राउंड पर किया जाएगा। KIUG खेलों का संभावित कार्यक्रम एथलेटिक्स 17 से 19 नवम्बर एसएमएस बैडमिंटन 16 से 20 नवम्बर एसएमएस बास्केटबाल 9 से 12 नवम्बर एसएमएस हॉकी 11 से 17 नवम्बर एसएमएस स्वीमिंग 10 से 13 नवम्बर एसएमएस टेनिस 11 से 17 नवम्बर एसएमएस फुटबाल 10 से 19 नवम्बर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी आर्चरी 9 से 13 नवम्बर जगतपुरा आर्चरी रेंज शूटिंग 10 से 19 नवम्बर जगतपुरा शूटिंग रेंज मलखम्ब 16 से 19 नवम्बर राजस्थन यूनिवर्सिटी रग्बी 10 से 12 नवम्बर अजमेर जूडो 16 से 19 नवम्बर उदयपुर कबड्डी 16 से 20 नवम्बर बीकानेर वेटलिफ्टिंग 10 से 14 नवम्बर बीकानेर टेबल टेनिस 16 से 19 नवम्बर जोधपुर योगासन 11 से 13 नवम्बर जोधपुर फेंसिंग 16 से 19 नवम्बर कोटा वालीबाल 9 से 12 नवम्बर कोटा बॉक्सिंग 10 से 14 नवम्बर भरतपुर कुश्ती 17 से 20 नवम्बर भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *