जैनिज्म पर देश की पहली एनिमेटेड फिल्म तीर्थंकर, सभी तीर्थंकर और देश के 70 मंदिरों का चित्रण

जैन धर्म पर आधारित देश की पहली एनिमेटेड फिल्म बनाई है, जो जल्दी देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ दिखाई जाएगी। 24 तीर्थंकर और जैनिज्म पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन जयपुर के राजेंद्र जैन ने किया है। इसका ज्यादातर काम जयपुर स्थित झोटवाड़ा स्टूडियो में हुआ। इसके अलावा कुछ काम पटना और मुुंबई के स्टूडियो में भी हुआ है। फिल्म अहिंसा जिन मोशंस पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। डायरेक्टर राजेंद्र जैन ने बताया कि यह फिल्म जैन धर्म की पूरी गा​था पर बनी है। ‘जैनत्व के कल, आज और कल’ थीम पर आधारित यह फिल्म 2 घंटे 35 मिनट की है। इसके लिए पहले सभी तीर्थंकरों के स्टेच्यू बनवाए गए। उसके बाद उनको एनिमेटेड लुक दिया गया है। इस फिल्म में आज के महान जैन आचार्य, साध्वी, मुनि का जैनिज्म पर संदेश भी हैं। इसे बनाने में भरत जैन, नितिन जैन और अन्य 19 लोगों का सहयोग लिया गया है। इस फिल्म में पहली बार नमोकार महामंत्र का फ्यूजन एवं महातीर्थ सम्मेद शिखर का चित्रण सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया गया है। 2016 से चल रही थी रिसर्च इस फिल्म के लिए साल 2016 में रिसर्च शुरू की गई, जो बीते साल पूरी हुई। इस फिल्म में देश के 70 प्राचीनतम मंदिरों का चित्रण है। इसमें दिगंबर और श्वेतांबर के महान संतों के जैनिज्म पर संदेश दिया गया है। इसमें अहिंसा के मूल भाव का पूरा वर्णन है। इसमें पहले तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की पूरी ​जीवनी, इसके बाद बीच के तीर्थंकर के नाम हैं। फिर भगवान महावीर की जीवनी का चित्रण है। इसमें राजस्थान के 8 और देश के 36 प्रमुख स्थानों पर शूटिंग हुई है। इसमें जयपुर के सिंगर पुनीत गुप्ता और साधना रावल ने गीत गाए हैं। साथ ही पटकथा लेखन भी जयपुर की जया जैन और पटना की डॉ. गीता जैन ने की है। बिहार के बबलू मिश्रा का संगीत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *