जयपुर | राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला सभा ने अजमेर रोड चौरडिया सिटी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के गणेश मंदिर में सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया। सभा अध्यक्ष डॉ. मीना गौतम और महामंत्री अनिता गौतम ने बताया कि 101 से अधिक कन्याओं को भोजन करा उपहार दिए। साथ ही महिलाओं ने हनुमान चालीसा के पाठ भी किए।


