उत्तर पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए। जिससे दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की कमी देखने को मिली है। वहीं रात का तापमान अभी भी 3 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते 5 से 7 अक्टूबर तक पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन में सांझा की गई जानकारी के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर 6 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों और 5 व 7 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन दिनों में पंजाब सहित चंडीगढ़ में गरज/चमक के साथ 40 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सलाह रात का तापमान अब गिरेगा, मिलेगी गर्मी से राहत पंजाब के तापमान में अब गिरावट भी देखने को मिलेगी। आने वाले तीन दिनों में राज्य का तापमान लगभग 3 डिग्री तक गिरेगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीं, बीते 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की कमी देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान तो सामान्य बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक है। वहीं, पंजाब में सर्वाधिक तापमान 35.1 डिग्री मानसा में रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान


