शहर के 60 प्रतिशत हिस्से में आज होगी बिजली कटौती

बीकानेर | राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 220 केवी सागर जीएसएस के रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसके चलते शनिवार, 4 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक बीकानेर शहर और आसपास के लगभग 60% हिस्से में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है ताकि भविष्य में सुचारु और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बनी रहे। जयपुर रोड क्षेत्र (म्यूजियम सर्किल, सादुलगंज, डूंगर कॉलेज, मेट्रो शोरूम, विद्युत कॉलोनी, जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 1-8), गांधी कॉलोनी, चाणक्य नगर, पटेल नगर, शिवाजी पार्क, विवेकानंद पार्क, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगम पार्क, उदासर व पेमासर गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, वैशाली नगर, करणी विहार, भावर कॉलोनी, श्रीनाथ एन्क्लेव, नेचुरल ग्रीन, बिकानो रिजॉर्ट क्षेत्र, बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, करणी सिंह स्टेडियम, पशु चिकित्सा क्षेत्र, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), कैलाशपुरी, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, लालगढ़ पैलेस, हॉर्स फार्म, कैमल फार्म, वसुंधरा कॉलोनी, जोड़बीड़ क्षेत्र, शिवबाड़ी गांव और आसपास का क्षेत्र, उदयरामसर गांव, रानीसर बास, विवेक नगर, कोटगेट, पब्लिक पार्क, जूनागढ़ फोर्ट, रथखाना कॉलोनी, राज विलास होटल और आसपास का इलाके में बिजली कटौती होगी। इसी प्रकार जोधपुर-गंगानगर बाईपास, नापासर चौराहा, हिमतासर-रायसर गांव और आसपास का ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली कटौती की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के दौरान पानी और अन्य आवश्यक जरूरतों की अग्रिम तैयारी कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *