गोली लगने से मासूम बेटी गंवाने वाली मां बेसुध:मौत से पहले बच्ची को करंट लगा था, रोकने के बाद भी भंडारे की तैयारी में चली गई

भोपाल के कोलार इलाके में बुधवार को दस वर्षीय चौथी कक्षा में पढ़ने वाली रिया रजक की झांकी पंडाल में गोली लगने से मौत हुई थी। रिया के पड़ोस में रहने वाली सरला बताती हैं कि घटना के समय पंडाल के पास आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखों की आवाज में गोली की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। मौत से कुछ देर पहले रिया को घर में खेलते हुए एक तार से करंट लग गया था। उसे हल्दी वाला दूध पिलाया गया। तब पिता ने उसे बाहर जाने से मना किया था। मोहल्ले के तमाम बच्चे झांकी पंडाल के पास खेल रहे थे। लोग भंडारे की तैयारियों में लगे थे, इसी बीच बच्ची भंडारे के लिए बनने वाले खाने को देखने का बोलकर घर से निकल गई। कुछ ही देर बाद वे एक कुर्सी से जमीन पर गिरी। लोगों ने पास जाकर देखा, इस समय उसका चाचा राज वहीं मौजूद था। देखने पर पाया कि बच्ची के कंधे से खून निकल रहा है, लोगों को लगा कि छर्रा लगा है, लेकिन वे गोली थी। पास में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को कॉल कर दी। परिजन बच्ची को लेकर जेके अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद पूरा मोहल्ला सदमे में है। भंडारे का आयोजन भी निरस्त कर दिया गया। मां बोली मेरे कलेजे को टुकड़े को मत ले जाओ बेटी की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुराह हाल है। आलम यह है कि आंख के आंसू सूख चुके हैं, किसी से कोई बात नहीं कर रही हैं और बेसुध एक कोने में बैठी हुई हैं। अर्थी पर बेटी को देख उसे न ले जाने की जिद करती रहीं। तमाम समझाइश पर उनपर बेअसर साबित हो रही हैं। पांच भाई बहन में तीसरे नंबर की थी रिया सहित पांच भाई बहन थे। रिया तीसरे नंबर की थी। उसके पिता फिल्टर केन में भरकर सप्लाई करने का काम करते हैं। उसकी मां गृहिणी हैं, घटना के बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। जिस पंडाल में रिया की मौत हुई उसका वीडियो भी सामने आया है। शस्त्र लाइसेंस धारियों से पूछताछ शुरू पुलिस ने घटना स्थल के आस पास रहने वाले उन लोगों को तलब कर लिया है, जिनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि शस्त्र पूजा के बाद किसी ने हर्ष फायर किया है, जिससे गोली लगने से बच्ची की मौत हुई है। यह खबर भी पढ़ें… पंडाल में गोली लगने से हुई थी बच्ची की मौत:एक्स-रे रिपोर्ट में खुलासा भोपाल के कोलार रोड इलाके में झांकी पंडाल पर खेल रही बच्ची की गुरुवार रात गोली लगने से मौत हो गई। मौत की वजह का खुलासा एक्स-रे रिपोर्ट से हुआ है। एक्सरे में साफ हो गया है कि गोली बच्ची की गर्दन और कंधे के बीच ऊपर से घुसी और कमर में जाकर धंस गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *