लदूना नवोदय विद्यालय में नहीं मिलता शुद्ध पानी:छात्रों ने प्रबंधन समिति की बैठक में की शिकायत, कलेक्टर ने जल्दा निराकरण के दिए निर्देश

मंदसौर जिले के लदूना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रबंधन और सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर अदिति गर्ग ने छात्रों से सीधा संवाद किया और विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम, सांसद प्रतिनिधि, सीईओ बैठक के दौरान विद्यालय में चल रही शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। छात्रों ने कलेक्टर की शिकायत
छात्रों ने कलेक्टर से अपनी परेशानियां साझा कीं। खासकर पानी की कमी, शौचालय सुविधा और बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर शिकायत की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके। इसी दिन कलेक्टर अदिति गर्ग ने सीतामऊ रेस्ट हाउस परिसर में ‘नगर वन’ अभियान के तहत 11 पौधे लगाए। इनमें बरगद, नींबू, सागौन और सीताफल जैसे पौधे शामिल थे। इससे पहले भी इस अभियान के अंतर्गत लगभग 200 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण किया
वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसडीएम शिवानी गर्ग, सीएमओ जीवन राय माथुर, सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह और नगर परिषद का पूरा स्टाफ शामिल रहा। कलेक्टर ने कहा कि ‘नगर वन’ का उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध वातावरण देना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पौधों की देखभाल करें और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाने में सहयोग दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *