रतलाम में दैनिक भास्कर का मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो:पहले दिन शहरवासियों ने देखे 25 कॉलोनियों के प्रोजेक्ट; 5 अक्टूबर तक चलेगा, मिलेगी आकर्षक छूट

रतलाम में दैनिक भास्कर एवं निमंत्रण ग्रुप द्वारा प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। रियल एस्टेट कारोबार के लिए रविवार तक यह बड़े उत्सव के तहत चलेगा। एक्सपो का आयोजन होटल अजंता पैलेस के सजन प्रभा हाल में हो रहा है। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा दैनिक भास्कर द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकार से भी और व्यापारिक कार्यों को गति मिले उसके भी प्रयास किए जाते हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन भास्कर के उसी प्रयास का हिस्सा है। प्रॉपर्टी एक्सपो से लोगों को जीवनशैली के अनुसार कॉलोनियों में प्लॉट, मकान लेने में सुविधा होगी। वहीं इन्वेस्टर्स को भी अवसर मिलेंगे। शहर का प्रॉपर्टी कारोबार भी आगे बढ़ेगा। रतलाम का औद्योगिक विकास भी तेजी से हो रहा है। निवेश क्षेत्र में 450 करोड़ से बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके साथ प्रॉपर्टी कारोबार को भी फायदा मिलेगा। 225 से ज्यादा लोगों ने देखे प्रोजेक्ट प्रॉपर्टी एक्सपो की पहले ही दिन ग्रेंड ओपनिंग हुई। दिनभर में लगभग 225 से ज्यादा लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर विभिन्न कॉलोनियों के प्रोजेक्ट देखे। साथ ही खरीदने को लेकर संबंधित से जानकारी ली। अगर आप भी सिटी की प्राइम लोकेशन में प्लॉट या मकान बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देर मत कीजिए। 4 और 5 अक्टूबर को भी सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक प्रॉपर्टी एक्सपो में आकर सपनों के घर के लिए प्लॉट या मकान की बुकिंग करा सकेंगे। एक्सपो में 25 से ज्यादा आवासीय कॉलोनियों के प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे देखने, परखने और खरीदने को मिलेंगे। वह भी आकर्षक छूट और उपहारों के साथ। पूरे विश्वास के साथ खरीदिए प्रॉपर्टी दैनिक भास्कर के प्रॉपर्टी एक्सपो में शहरवासी बेझिझक प्लॉट, मकान व अन्य संपत्ति खरीद सकते हैं क्योंकि जिन कॉलोनियों के प्रोजेक्ट एक्सपो में आए हैं, वे पूरी तरह वैध होकर रेरा अप्रूव्ड है। इतना ही नहीं उन्हें सारी जरूरी सरकारी अनुमतियां भी प्राप्त हैं। ऐसा इसलिए ताकि शहरवासी भरोसे और गारंटी के साथ प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इसलिए अगर आप आशियाने का प्लान बना रहे हैं तो कम से कम तीन प्रॉपर्टी एक्सपो में विजिट जरूर करिए। इन कॉलोनियों के प्रोजेक्ट आए बंजली हवाई पट्टी के पास पलसोड़ा, सागोद रोड, भक्तन की बावड़ी से महू-नीमच हाईवे फोरलेन, सैलाना रोड, पलसोड़ा क्षेत्र, सनावदा रोड, अहिंसा ग्राम बायपास, इस्कान मंदिर के पास, ग्राम हापु खेड़ी, महू-नीमच फोरलेन, अन्य शहर के इलाके आदि। एक्सपो के आकर्षण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *