बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए 5 बाल अपचारी:जाला तोड़कर कर भागे, बाड़ी पुलिस की मुस्तैदी से सभी का किया डिटेन

धौलपुर के राजकीय बाल संप्रेषण गृह से बुधवार अल सुबह पांच बाल अपचारी जाला तोड़कर फरार हो गए। बाल अपचारियों के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाल अपचारियों के फरार होने की सूचना मिलते ही धौलपुर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। जिस पर बाड़ी कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी बाल अपचारियों को डिटेन कर लिया। जानकारी में सामने आया कि धौलपुर जिले की अलग-अलग थाना पुलिस विभिन्न आपराधिक मामलों में 5 बाल अपचारियों को डिटेन कर राजकीय बाल संप्रेषण गृह में दाखिल किया था। राजकीय बाल संप्रेषण गृह में दाखिल किए गए सभी पांच बाल अपचारी तड़के करीब 4 बजे जाले को तोड़कर फरार हो गए। सुबह संप्रेषण गृह के गार्ड द्वारा पुलिस को सभी बाल अपचारियों के फरार होने की सूचना दी गई। जिस सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। बाल अपचारियों के फरार होने की खबर मिलते ही कंट्रोल रूम को सूचना देकर सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी गई। पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न मामलों में डिटेन किए गए बाल अपचारियों के फरार होने पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी शुरू कर दी गई। घटना के चंद घंटे बाद ही बाड़ी कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी फरार बाल अपचारियों को फिर से डिटेन कर लिया हैं। जिन्हें पूछताछ के बाद संप्रेषण गृह में दाखिल कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *