ईरानी कप-विदर्भ का दूसरी पारी में स्कोर 100 रन पार:250 से ज्यादा की बढ़त बनाई; पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया 214 पर ऑलआउट

ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया ने वापसी कर ली है। शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले ही सेशन में विदर्भ के तीन विकेट ले लिए। विदर्भ ने फिलहाल दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 124 रन बवना लिए हैं। टीम अब 152 रन आगे हो चुकी है। इससे पहले, शुक्रवार को मुकाबले के तीसरे दिन विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 96 रन बनाए। पहली पारी में 342 रन बनाने के बाद टीम को 224 रन की बढ़त मिली। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपनी पहली पारी में 214 रन पर ही सिमट गई। नागपुर के VCA स्टेडियम में विदर्भ ने ही टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। चौथे दिन का खेल शनिवार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। रजत पाटीदार का अर्धशतक
तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मानव सुथार (1) दिन की पहली ही बॉल पर आउट हो गए। सारांश जैन 10, आकाश दीप 14 और गुरनूर बरार 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार 66 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट झटके। हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने 2-2 विकेट लिए। दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकुर को 1-1 विकेट मिला। शतकवीर तायडे 15 रन बनाकर आउट
दूसरी पारी में विदर्भ ने 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए। टीम से पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले अथर्व तायडे 15 ही रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अमन मोखाडे 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ध्रुव शोरे 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। रेस्ट ऑफ इंडिया से मानव सुथार और गूरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया। सारांश जैन, आकाश दीप और अंशुल कम्बोज कोई विकेट नहीं ले सके। मुकाबले में 2 दिन का खेल और बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *