त्योहारों से पहले धौलपुर पुलिस अलर्ट:SP ने क्राइम मीटिंग में लंबित प्रकरणों के निस्तारण और गश्त बढ़ाने के दिए आदेश

धौलपुर SP विकास सांगवान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में लंबित प्रकरणों, जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस मुख्यालय व जिला स्तर से चलाए जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा की गई। एसपी सांगवान ने करवा चौथ, दीपावली और गोवर्धन पूजा जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, ई-एफआईआर, अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने और प्रकरणों में चालान/एफआर की स्थिति पर विशेष चर्चा की। लंबित मामलों के निस्तार पर दिया जोर उन्होंने केस ऑफिसर स्कीम में चयनित मामलों की थानावार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर प्रकृति के अपराधों का शीघ्र खुलासा करने और पिछले वर्षों की तुलना में अपराध रोकथाम को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। गश्त और नाकाबंदी बढ़ाने का निर्देश एसपी ने महिला अत्याचार और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाने और नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त और नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों की थानावार समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने की हिदायत भी दी गई। इस गोष्ठी में वृत्ताधिकारी धौलपुर मुनेश मीणा, वृत्ताधिकारी मनियां राजेश शर्मा, वृत्ताधिकारी सैंपऊ अनूप सिंह, वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार, वृत्ताधिकारी सरमथुरा नरेंद्र मीणा सहित जिले के सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *