सीएम सुक्खू आज सोलन के दाड़लाघाट प्रवास पर:जलापूर्ति योजना का लोकार्पण और ₹3 प्रति लीटर दुग्ध उपदान वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे नया बस अड्डा दाड़लाघाट पहुंचेंगे। इस दौरान वे ₹3 प्रति लीटर दुग्ध उपदान वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट के परीक्षा हॉल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के भवन के द्वितीय चरण, अर्की स्थित कृषि प्रसार कार्यालय के आवासीय भवन और दाड़लाघाट स्थित उप कोषागार भवन का लोकार्पण करेंगे। वे नाबार्ड के तहत मंज्याट-पट्टी देवरा-पपलोटा मार्ग का भी उद्घाटन करेंगे। जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल शक्ति अनुभाग अर्की के अंतर्गत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के सुधार एवं पुनः संयोजन कार्य तथा गम्भर खड्ड से अर्की विधानसभा क्षेत्र की आंशिक रूप से कवर बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का भी लोकार्पण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री पुलिस थाना दाड़लाघाट के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे। उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय की आधारशिला भी रखी जाएगी सीएम सुक्खू डुमैहर में पशु चिकित्सालय भवन और अर्की शहर के लिए जलापूर्ति योजना सुधार कार्य की आधारशिला रखेंगे। वे अर्की तहसील की ग्राम पंचायत सरयांज तथा मटेरनी के लिए वितरण प्रणाली के संवर्द्धन एवं सुधार कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। दाड़लाघाट में उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय एवं आवास भवन की आधारशिला भी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री दुग्ध उपदान वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे इसके बाद, मुख्यमंत्री नया बस अड्डा दाड़लाघाट में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित प्रदर्शनियों और स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। वे कामधेनु हितकारी मंच नम्होल के वार्षिक समारोह 2025 और राज्य पशुपालन विभाग की दुग्ध प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निजी दुग्ध समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹3 प्रति लीटर दुग्ध उपदान वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादकों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और अर्की के विधायक संजय अवस्थी भी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *