हनुमानगढ़ में गोलूवाला गुरुद्वारा पूरी तरह पुलिस नियंत्रण में:हिंसा के आरोप में 19 लोग गिरफ्तार; इंटरनेट सेवाएं बंद, स्कूलों में दूसरे दिन भी छुट्‌टी

हनुमानगढ़ के गोलूवाला कस्बे स्थित गुरुद्वारा मेहताबगढ़ में हिंसा के बाद गुरुद्वारे को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया गया है। हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और एहतियातन सभी स्कूलों में दूसरे दिन भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें, गुरुद्वारा मेहताबगढ़ में नई प्रबंधन कमेटी बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। 3 सितंबर की सुबह 3:15 बजे 50 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारे में घुसकर हमला कर दिया था। हालात को देखते हुए 15 थानों की पुलिस और RAC के जवान तैनात किए गए। 17 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया। थाना अधिकारी को बनाया गया रिसीवर प्रशासन ने शुक्रवार रात को गुरुद्वारे को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया। पीलीबंगा एसडीएम ने गोलूवाला थाना अधिकारी को गुरुद्वारा मेहताबगढ़ का रिसीवर नियुक्त किया है। इसके बाद शुक्रवार रात को ही थाना अधिकारी ने गुरुद्वारे का नियंत्रण संभाल लिया। फिलहाल गुरुद्वारे में एक पाठी समेत केवल पांच लोगों को रहने की अनुमति दी गई है। 19 लोग गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात कमेटी विवाद को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 3 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। किसी भी घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। इंटरनेट बंद और स्कूलों में छुट्टी प्रशासन ने शुक्रवार रात से ही गोलूवाला क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। हनुमानगढ़ ASP जनेश तंवर ने बताया- मामला संवेदनशील जरूर है, लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में है। गुरुद्वारे के संचालन और देखरेख को लेकर जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, वह नियमानुसार पूरी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखे। घटना से संबंधित ये खबर भी पढ़ें … हनुमानगढ़ में गुरुद्वारे पर कब्जे का विवाद, हिंसक झड़प:बच्चों समेत 8 घायल, बाहरी लोग जबरन घुसे; स्कूल बंद, 15 थानों की पुलिस तैनात हनुमानगढ़ के गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब में प्रबंधन कमेटी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब 3 बजे एक पक्ष के 50 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारे में जबरन घुसकर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी के बाद झड़प हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *