तीन सेकंड में बाइक का लॉक तोड़ा VIDEO:अलवर की CLC कोचिंग की पार्किंग से उड़ाई, दो बाइक चोरी के मामले दर्ज

अलवर शहर के जेल चौराहे के पास CLC कोचिंग की पार्किंग से महज तीन सेकंड में बाइक का ताला तोड़कर चोर रफूचक्कर हो गया। महज 8 सेकंड में बाइक चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो कोचिंग में लगे CCTV में कैद हो गया। जिसका शुक्रवार को शिवाजी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक शहर के ट्रासंपोर्ट नगर से चोरी होने का मामला सामने आया। जिसकी रिपोर्ट एनईबी थाने में दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले देखिए घटना की 2 PHOTOS कोचिंग से बाइक चुराने की वारदात सीसीटीवी में कैद पीड़ित श्यामसुंदर शर्मा पुत्र पप्पूराम शर्मा, निवासी तिगरिया ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बाइक 30 सितंबर को चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि वे अपने भाई रमाकांत शर्मा के साथ CLC कोचिंग सेंटर, जेल सर्किल के पास विजय नगर कोचिंग में पढ़ाने के लिए गए थे। सुबह 7 बजे कोचिंग में प्रवेश किया। इसके बाद करीब 9 बजे कोचिंग के गार्ड संजय सैनी ने शोर मचाया कि दो युवक मोटरसाइकिल लेकर जेल सर्किल की ओर भाग गए हैं। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर से बाइक चोरी की दूसरी वारदात वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट नगर से एक बाइक चोरी हो गई। जिसकी शिकायत वसीम पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी ग्राम कारोली ने एनईबी थाने में दी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बाइक 24 मई को चोरी हो गई थी। हालांकि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है। वसीम ने बताया कि वे अपने मित्र रवि के साथ रिश्तेदार के घर ट्रांसपोर्ट नगर, मकान संख्या 3/155, अलवर गया था। बाइक को घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा किया था। आधे घंटे बाद जब वे बाहर आए तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास तलाश की और 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। दोनों मामलों में रिपोर्ट शुक्रवार को शिवाजी पार्क और एनईबी थाने में दर्ज हुई हैं। अब पुलिस दोनों मामलों में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *